प्रयागराज जीएसटी ट्रिब्यूनल में 11 जिलों की होगी सुनवाई

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल की पीठों का औपचारिक गठन हो गया है। 11 जिलों से जुड़े कर विवादों की सुनवाई की जाएगी। ट्रिब्यूनल के सदस्यों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है और नई व्यवस्था के तहत हाइब्रिड और वर्चुअल सुनवाई की भी अनुमति दी गई है।

प्रयागराज जीएसटी ट्रिब्यूनल में 11 जिलों की होगी सुनवाई

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष की ओर आदेश के बाद प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर ट्रिब्यूनल की पीठों का औपचारिक गठन हो गया है। प्रयागराज पीठ में 11 जिलों से जुड़े कर विवादों की सुनवाई होगी। आदेश जारी होने के साथ ही अब प्रदेश भर में लंबित जीएसटी विवादों के त्वरित निस्तारण का रास्ता साफ हो गया है।

ट्रिब्यूनल के सदस्यों का कार्यभार

ट्रिब्यूनल के सदस्यों ने 21 जनवरी को ही कार्यभार ग्रहण कर लिया था, लेकिन पहली बार न्यायिक और तकनीकी सदस्यों के बीच कार्यों का औपचारिक विभाजन किया गया है। इसके तहत यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि कौन सदस्य किस प्रकार के मामलों की सुनवाई करेंगे और पीठों के बैठने का समय क्या होगा।

उत्तर प्रदेश में ट्रिब्यूनल की पीठें

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, लखनऊ, गाजियाबाद, वाराणसी और आगरा में ट्रिब्यूनल की पीठें गठित की गई हैं। प्रयागराज में न्यायिक सदस्य महताब अहमद और तकनीकी सदस्य आशीष वर्मा की खंडपीठ सभी कार्य दिवसों पर मामलों की सुनवाई करेगी। न्यायाधिकरण ने मामलों को तीन श्रेणियों में बांटा है। वर्गीकरण और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) से जुड़े विवादों को श्रेणी-1 में रखा गया है। नई व्यवस्था के तहत हाइब्रिड और वर्चुअल सुनवाई की भी अनुमति दी गई है, जिससे अधिवक्ताओं और करदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रयागराज जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन

इस संबंध में प्रयागराज जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि शंकर पांडेय ने बताया कि 2024 के नोटिफिकेशन में जहां भौगोलिक सीमाएं तय की गई थीं, वहीं अब न्यायिक रोस्टर और कार्य आवंटन भी स्पष्ट हो गया है।

सामान्य प्रश्न

प्रयागराज में जीएसटी ट्रिब्यूनल की पीठों का गठन कब हुआ?
प्रयागराज में जीएसटी ट्रिब्यूनल की पीठों का औपचारिक गठन आदेश के बाद हो गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।