जैन समाज ने आचार्य की चरण पादुका का किया स्वागत

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में श्री दिगंबर जैन पंचायती सभा ने आचार्य विद्या सागर की चरण पादुका का भव्य स्वागत किया। जैन मुनि अतुल सागर की अगुवाई में पादुका शनिवार को मंदिर पहुंची। रविवार सुबह जैन समाज के अनुयायी मंदिर में पहुंचे और विधि-विधान से चरण पादुका का पूजन किया गया।

जैन समाज ने आचार्य की चरण पादुका का किया स्वागत

प्रयागराज। श्री दिगंबर जैन पंचायती सभा इलाहाबाद की ओर से आचार्य विद्या सागर की चरण पादुका का रविवार की सुबह जीरो रोड स्थित जैन मंदिर में भव्य स्वागत किया गया। जैन मुनि अतुल सागर की अगुवाई में पादुका शनिवार की देर शाम मंदिर में पहुंची थी। रविवार की सुबह से ही जैन समाज के अनुयायियों का मंदिर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। पं. संजय जैन के निर्देशन में विधि-विधान से चरण पादुका पूजन कर उसे मंदिर में स्थापित किया गया। इस मौके पर आनंद जैन, राजेश जैन, आयुष जैन, आशा जैन, पदुमन जैन, अखिलेश जैन आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।