Prayagraj News: भगवान को लगा 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग
Prayagraj News: कटघर स्थित जगन्नाथ मंदिर में श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट द्वारा महोत्सव मनाया गया। अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त ने भगवान का पूजन कर 56 प्रकार के भोग अर्पित किए। विभिन्न व्यंजनों में भात, कढ़ी, मुरब्बा सहित अन्य शामिल थे। मेयर गणेश केसरवानी और अन्य विशिष्ट अतिथियों ने समारोह में भाग लिया।
Prayagraj News: श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट की ओर से कटघर स्थित जगन्नाथ मंदिर में ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त ने भगवान का पूजन कर भोग अर्पित किया। व्यंजनों में भात, कढ़ी, रोटी, कोहड़े की सब्जी, मुरब्बा, दमालू, मूंग की खिचड़ी, खुरमा, मक्खन, रबड़ी व मालपुआ आदि शामिल किए गए। भगवान जगन्नाथ का शृंगार तिरुपति बालाजी स्वरूप में किया गया। जगन्नाथ रथयात्रा समिति बड़ा रथ ने मुट्ठीगंज छोटे चौराहे पर 56 प्रकार के व्यंजनों को प्रदर्शित किया गया। उसके बाद लोगों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। कीडगंज स्थित प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर में डॉ. महेंद्र तिवारी की अगुवाई में भगवान को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए।
11 ब्राह्मणों ने भगवान की स्तुति की और प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य अतिथि मेयर गणेश केसरवानी व विशिष्ट अतिथि प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल व विधायक हर्षवर्धन बाजपेई रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


