भक्तों ने देवी गीतों पर किया नृत्य, देर रात तक गूंजता रहा जयकारा
प्रयागराज में करेली स्थित दुर्गा पूजा पार्क में भव्य मां भगवती जागरण और भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया और पूरे रात मां के भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में सामाजिक लोगों की भागीदारी रही और अंत में भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया गया।
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करेली स्थित दुर्गा पूजा पार्क में विशाल मां भगवती जागरण एवं भंडारे का आयोजन बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरी रात मां के भजनों व देवी गीतों पर झूमते रहे। जागरण के दौरान भक्तों ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर माहौल को और भी भावपूर्ण बना दिया। तालियों और जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस मंगलमय अवसर पर श्रद्धालुओं ने माँ भगवती के दरबार में उपस्थित होकर अपने जीवन को कृतार्थ बताया।कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन में सामाजिक और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। इस मौके पर प्रमुख रूप से ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, अभिषेक वर्मा, अंशु श्रीवास्तव, अनुष्का, उत्कर्ष, स्मृति, पल्लवी, अलका जायसवाल, उर्मिला वर्मा, महेन्द्र, देवेन्द्र, सुबोध, अखिलेश सिंह, सौरव खन्ना, संजय कुशवाहा, प्रदीप दत्ता, दिनेश खन्ना, मनोज गुप्ता, गया प्रसाद, योगेन्द्र, पवन केशरवानी, दीपक त्रिपाठी, संजीव चावला, नवीन बाजपेयी, सूचित बक्सी, अभिषेक श्रीवास्तव, अतुल कुशवाहा, सोमेश धवन, नीरज श्रीवास्तव सहित समस्त भक्तगण उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


