पंत संस्थान के पुस्तकालय से हटाई जाएंगी अनुपयोगी पुस्तकें
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान ने पुस्तकालय से अनुपयोगी सामग्रियों की छंटाई का निर्णय लिया है। इसमें पुरानी पुस्तकें और पत्रिकाएं शामिल हैं। ये सामग्रियां 27 मई से 15 कार्य दिवसों के लिए प्रदर्शित होंगी, जहाँ शैक्षणिक संस्थाएं पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर इन्हें निःशुल्क प्राप्त कर सकती हैं।

गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान ने अपने पुस्तकालय से अनुपयोगी और अप्रासंगिक सामग्रियों की छंटाई करने का निर्णय लिया है। पुस्तकालय प्रभारी बृज भूषण मिश्र के अनुसार, संस्थान की नीति के तहत हटाए जा रहे इस संग्रह में पुरानी पुस्तकें, पत्रिकाएं और जिल्दबंद पत्रिकाएं शामिल हैं। शैक्षणिक संस्थानों के लाभ के लिए इन सामग्रियों को 27 मई से 15 कार्य दिवसों के लिए पुस्तकालय में प्रदर्शित किया जाएगा। इच्छुक शैक्षणिक संस्थाएं पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर इन्हें निःशुल्क प्राप्त कर सकती हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


