खाड़ी के देशों में फंसे लोगों की सरकार करेगी मदद, हेल्प लाइन नंबर जारी
Prayagraj News - अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में फंसे प्रदेश के लोगों की मदद के लिए सरकार ने हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। प्रशासन फंसे व्यक्तियों और उनके परिवारों की जानकारी इकट्ठा करेगा। राहत आयुक्त सहायता प्रदान करेंगे, जैसे कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान किया गया था।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध में फंसे प्रदेश के लोगों की सरकार मदद करेगी। फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान फंसे छात्रों की तरह ही सरकार खाड़ी युद्ध में घिरे प्रदेश की लोगों के परिजनों की मदद के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। एडीएम वित्त व राजस्व और प्राकृतिक आपदा मामले विनीता सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन फंसे व्यक्ति और उनके परिवार का पूरा ब्योरा लेगी। पीड़ित व्यक्ति के घर ब्योरा लेने के लिए लेखपाल जाएंगे। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम अपनी रिपोर्ट देंगे। एसडीएम की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
एडीएम के अनुसार रिपोर्ट मिलने के बाद राहत आयुक्त मदद करेंगे। लोग जिलाधिकारी कार्यालय में भी सूचना दे सकते हैं। खाड़ी युद्ध से ठीक चार साल पहले रूस-यूक्रेन युद्ध में भी देश के हजारों छात्र फंसे थे। प्रयागराज के ही 60 छात्र यूक्रेन में फंसे थे। छात्रों की मदद के लिए भी प्रदेश सरकार ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया था। प्रयागराज के 59 छात्रों को एयर इंडिया का विमान यूक्रेन, रूस, पोलैंड से लेकर आया था। युद्ध और बढ़ा तो खाड़ी के देशों में फंसे भारतीयों को सरकार वापस ला सकती है। इन नबरों पर करें फोन 0532-2641577 0532-2641578 9454417588 7524921390 टोल फ्री नंबर : 1077
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



