: समेकित जन कल्याण और जनजागरूकता अभियान पांच से

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर 5 से 21 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक में जनकल्याण और जन जागरूकता अभियानों की योजना बनाई। विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण, त्रिदिवसीय मेले और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।

: समेकित जन कल्याण और जनजागरूकता अभियान पांच से

प्रयागराज। केंद्र सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पांच से 21 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सिलसिले में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को एनआईसी सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने कार्यक्रमों के बारे में बताया। सीडीओ ने बताया कि शासन के निर्गत निर्णयों, जनकेंद्रित विकास कार्यों एवं लोक कल्याणकारी उपलब्धियों को समाज के अंतिम पक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने, पात्र लाभार्थिंयों को शासकीय योजनाओं से आच्छादित करने, जन समस्याओं के त्वरित एवं मौके पर निस्तारण तथा पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले के सभी विकास खंडों, नगर निगम व नगर निकायों में समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा।

पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अन्तर्गत सभी विकास खंड व नगर निकायों में पौधरोपण किया जाएगा। शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्धियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध वर्ग का संवाद होगा। शासन की उपलब्धियां एवं योजनाएं बताई जाएंगी।14 से 16 जून के बीच सभी विकास खंडों में त्रिदिवसीय जनकल्याण मेले आयोजित होंगे। प्रबुद्ध एवं विषय विशेषज्ञों के जिला भ्रमण कार्यक्रम तथा योजनाओं की उपलब्धियों पर व्याख्यान भी होगा। विकास प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं तथा रात्रि चौपाल लगेगी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर योग दिवस कार्यक्रम होगा। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से सभी कार्यक्रम सफल बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी एके तिवारी, जिला विकास अधिकारी जीपी कुशवाहा व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।