Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsGovernment Ration Shops Development Under Annapurna Bhavan Scheme Stalled
अन्नपूर्णा भवन निर्माण न होने से सीडीओ नाराज

अन्नपूर्णा भवन निर्माण न होने से सीडीओ नाराज

संक्षेप:

Prayagraj News - सरकारी राशन की दुकानों को अन्नपूर्णा भवन के रूप में विकसित करने की योजना में अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है। सीडीओ हर्षिका सिंह ने बैठक में नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि हर ब्लॉक में एक महीने के भीतर एक दुकान बनाई जाए और 30 मार्च तक सभी 100 दुकानों का निर्माण पूरा किया जाए।

Jan 12, 2026 08:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

सरकारी राशन की दुकानों को अन्नपूर्णा भवन के रूप में विकसित करने की योजना अब तक पिछड़ी हुई है। जिले के 20 ब्लॉकों में कुल 100 दुकानों का निर्माण होना है, अब तक एक भी दुकान नहीं बन सकी है। सीडीओ हर्षिका सिंह ने सोमवार को जब इसके बाबत बैठक की तो प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। सीडीओ ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक ब्लॉक में एक महीने के भीतर कम से कम एक दुकान बन जानी चाहिए, जबकि 30 मार्च तक सभी 100 दुकानों को बनाने का काम पूरा कराएं। अन्नपूर्णा भवन योजना के तहत जिले क 20 ब्लॉक में कुल 100 यानी प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच दुकानों का निर्माण होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुल 68 दुकानों का निर्माण मनरेगा से कराया जाना है, जबकि 32 दुकानों को खाद्य एवं रसद विभाग पूरा कराएगा। डीएसओ ने सीडीओ को बताया कि 23 दुकानों का बजट अभी आया है, निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है। जिले में कुल 39 सरकारी राशन की दुकानें किसी न किसी कारण से लंबे समय से रिक्त हैं, जिसमें हंडिया में सात, फूलपुर में छह, सोरांव में चार, सदर में एक, करछना में दो, बारा में आठ, मेजा में चार और कोरांव में सात दुकानें हैं। सीडीओ ने एडीएम नागरिक आपूर्ति विजय शर्मा को निर्देश दिया कि इसका निस्तारण एक महीने के भीतर कराएं। या तो इन दुकानों को दूसरे को आवंटित करें या फिर कार्रवाई करनी है तो वही करें।