पेंशनरों ने की हर पांच वर्ष में पेंशन वृद्धि की मांग
Prayagraj News - गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में आरएस वर्मा को भारत गौरव रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सदस्यों ने पेंशन व्यवस्था के सुधार के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने और हर पांच वर्ष में पेंशन में वृद्धि की मांग की। बैठक में कई सदस्य उपस्थित थे।

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पूर्व मंडालयुक्त आरएस वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन में बैठक हुई। इस दौरान आरएस वर्मा को भारत गौरव रत्न पुरस्कार दिए जाने पर सदस्यों ने उनको सम्मानित किया। एसोसिएशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्वेश कुमार मिश्रा, अरुण कुमार, अरविंद जयसवाल, उमा कौशिक को पुरस्कृत किया गया। बैठक में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, पेंशन में हर पांच वर्ष में पांच प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में डॉ. पीके सिन्हा, डॉ. वीके श्रीवस्तव, सर्वेश कुमार मिश्रा, भगवती प्रसाद, आरडी कुशवाहा, मनमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


