गोरखपुर-वाराणसी एक्सप्रेस के विस्तार की योजना

गोरखपुर-वाराणसी एक्सप्रेस के विस्तार की योजना

संक्षेप:

Prayagraj News - गोरखपुर-वाराणसी एक्सप्रेस (15131) के प्रयागराज तक विस्तार की योजना बनाई जा रही है। बुधवार को वाराणसी मंडल की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। रामबाग से ट्रेन चलाने की मांग काफी समय से की जा रही है।...

Sep 10, 2025 09:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

गोरखपुर-वाराणसी एक्सप्रेस (15131) के प्रयागराज तक विस्तार की योजना बन रही है। बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में भी इसके विस्तार करने का मुद्दा उठाया गया। काफी समय से इस ट्रेन को विस्तार कर रामबाग से चलाने मांग चल रही है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि इस ट्रेन के विस्तार का निर्णय रेलवे बोर्ड लेगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।