सराफा कारीगरों को अजीविका की सता रही चिंता

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कारीगरों की आजीविका बचाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सोने-चांदी के व्यापार से हजारों कारीगर परिवारों की रोजीरोटी जुड़ी है। व्यापारी प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करते हुए कारीगरों के लिए विकल्प की मांग कर रहे हैं।

सराफा कारीगरों को अजीविका की सता रही चिंता

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश सराफा मंडल की ओर से जिलाधिकारी को व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपा और कारीगरों की अजीविका बचाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि सोना-चांदी के व्यापार से न केवल व्यापारी बल्कि हजारों कारीगर परिवारों की रोजीरोटी जुड़ी है। व्यापारी हर परिस्थिति में देश के साथ हैं लेकिन इस विषम परिस्थिति में कारीगरों के आजीविका का विकल्प दिया जाए।

बोले व्यापारी

प्रधानमंत्री की अपील का असर दिखने लगा है। हमें कारीगरों की चिंता है। जिला प्रशासन से मांग है कि करीगरों के लिए कोई विकल्प दें ताकि उनकी आजीविका चलती रहे।--सर्राफ कुलदीप सोनी

Voice of UP

-

कारीगरों की संख्या

सोने के आयात पर फर्क पड़ने लगा है। व्यापारी से ज्यादा कारीगर परेशान है। प्रयागराज में उनकी संख्या हजारों में है। अगर काम नहीं होगा कि हजारों कारीगरों के परिवारों पर संकट आ जाएगा।-सर्राफ अनूप कुमार

-

कारीगरों का खर्चा

यह धंधा उद्योगपतियों से नहीं बल्कि करीगरों से चल रहा है। अगर कारीगर ज्वेलरी नहीं बनाएंगे तो हम क्या बेचेंगे। कारीगरों का खर्चा कैसे चलेगा, व्यापार पर सीधा असर पड़ेगा।-सर्राफ पंकज वर्मा

--

ज्ञापन की मांग

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। उनसे मांग की गई है कि वे कारीगरों के लिए कोई विकल्प दें। हर कोई इतना समक्ष नहीं है कि सिर्फ पुराने सोना देकर अपनी जरूरत की नए गहने बनवा लेगा।-सर्राफ रवि वर्मा

-

प्रधानमंत्री की अपील

प्रधानमंत्री ने अपील की है कि एक साल तक सोना न खरीदें। सवाल ये हैकि इस दौरान हमारी अजीविका कैसे चलेगा। शासन से मांग है कि इसका विकल्प भी बताएं।-सर्राफ अमित वर्मा

--

बाजार का प्रभाव

प्रधानमंत्री के बयान से पूरा बाजार प्रभावित है। हमें एक्साइड ड्यूटी बढ़ाने से कोई समस्या नहीं है। पहले 12 फिर छह और अब फिर से 15 प्रतिशत ड्यूटी बढ़ाई गई है। रिजर्व बैंक से सोना निकले तो स्थिति बदलेगी।-सर्राफ निखिल रस्तोगी

--

बैठक की जानकारी

आज सुबह स्टेट जीएसटी के अफसर ने कॉल करके बैठक में बुलाया गया। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री के अपील के आधार पर सोना न खरीदने और न बेचने की बात कही। हालांकि दुकानें बंद करने की बात नहीं है।-सर्राफ रोहित

--

कारीगरों की चिंता

प्रधानमंत्री की अपील पर देश एकजुट है। एक्सचेंज ऑफर को बढ़ावा देने की बात कही है। हमें अपने साथ कारीगरों की चिंता है। अगर उन्हें काम नहीं मिला तो उनके परिवार सड़क पर आ जाएंगे।-सर्राफ अंकित गुप्ता

--

सरकार का कदम

प्रधानमंत्री की अपील का ये मतलब नहीं है कि सोना-चांदी की बिक्री न हो। उसका मतलब आयात कम करना है ताकि विदेश में हमारा पैसा न जाए। इसके लिए सरकार को बस लिमिट लगाना होगा ताकि बाजार स्थिर हो जाएगा।-राजीव कृष्ण श्रीवास्तव

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

व्यापारियों ने जिलाधिकारी को क्या ज्ञापन सौंपा?
व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कारीगरों की अजीविका बचाने की मांग की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।