सोना के दाम बढ़ने से सराफा बाजार 10 फीसदी पर सिमटा

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज का सराफा बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ है क्योंकि सोने की कीमत 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। सरकार की नीतियों और बढ़ी हुई इंपोर्ट ड्यूटी के कारण व्यापारियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बाजार में ग्राहक कम हो गए हैं और बिक्री केवल 10 फीसदी तक पहुंची है।

सोना के दाम बढ़ने से सराफा बाजार 10 फीसदी पर सिमटा

प्रयागराज, संवाददाता। सोने की कीमत 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचने और केंद्र सरकार की नीतियों के बाद प्रयागराज का सराफा बाजार बुरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बाजार में पहले से सुस्ती थी, वहीं इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से कारोबारियों की परेशानी और बढ़ गई है। दूसरे दिन गुरुवार को भी मीरगंज, कटरा और सिविल लाइंस के सराफा बाजारों में कारोबार बेहद कमजोर रहा। व्यापारियों के मुताबिक बाजार अब सामान्य दिनों के मुकाबले महज 10 फीसदी तक सिमट गया है।सिविल लाइंस स्थित राणा ज्वेलर्स के संचालक पंकज सिंह ने बताया कि ग्राहकों की आवाजाही अचानक बहुत कम हो गई है।

लोग खरीदारी से बच रहे हैं और बाजार में अनिश्चितता का माहौल है। उन्होंने कहा कि स्थिति कब सामान्य होगी, कहना मुश्किल है।वहीं चौक के सराफा व्यापारी दिनेश सिंह ने बताया कि बिक्री 10 फीसदी से भी नीचे पहुंच गई है। केवल जरूरी खरीदारी ही हो रही है। शादी-विवाह और उपहार के लिए लोग हल्के वजन के गहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि यदि यही स्थिति अगले महीने भी बनी रही तो बाजार में और मंदी आ सकती है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।