कार से आए व्यक्ति ने गोल्ड शोरूम में की चोरी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित मालाबार गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में एक महीने पहले हुई चोरी का खुलासा हुआ है। आरोपी, जो सफेद कार में आया था, ने एक लाख दस हजार रुपये की पेंडेंट चुराई। शोरूम प्रबंधक ने मामला दर्ज कराया है और सीसीटीवी फुटेज सहित सबूत जुटाए हैं।

कार से आए व्यक्ति ने गोल्ड शोरूम में की चोरी

प्रयागराज, संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित मालाबार गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में चोरी का मामला सामने आया है। करीब एक माह पूर्व हुई चोरी में एक चौंकाने वाली बात पता चली है कि वारदात को अंजाम कार से आए व्यक्ति ने दी थी।शोरूम के प्रबंधक निशांत सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है कि 18 मई को शाम करीब पांच बजे एक व्यक्ति शोरूम में आया और करीब एक लाख दस हजार कीमत की पेंडेंट चोरी कर फरार हो गया। प्रबंधक के अनुसार आरोपी सफेद रंग की कार से आया था, जिसे उसने शोरूम से करीब सौ मीटर दूर खड़ी किया था। कार की जानकारी जुटाने पर पता चला कि वह मुंबई स्थित साई टूर एंड ट्रैवल्स के नाम पर पंजीकृत है।

वाहन स्वामी से बात करने पर पता चला कि घटना वाले दिन टमस फ्रांसिस नामक व्यक्ति कार लेकर प्रयागराज आया था। शोरूम प्रबंधन के मुताबिक घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य उनके पास उपलब्ध हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।