ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजनए यमुना पुल से कूदी युवती, गोताखोरों ने बचाया

नए यमुना पुल से कूदी युवती, गोताखोरों ने बचाया

नए यमुना पुल से दीपावली के दिन एक युवती नए यमुना पुल से जान देने के लिए कूद गई। जल पुलिस के गोताखोर सतर्क हो गए। जल्द ही गोताखोरों ने युवती को...

नए यमुना पुल से कूदी युवती, गोताखोरों ने बचाया
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSun, 12 Nov 2023 11:00 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। नए यमुना पुल से दीपावली के दिन एक युवती नए यमुना पुल से जान देने के लिए कूद गई। जल पुलिस के गोताखोर सतर्क हो गए। जल्द ही गोताखोरों ने युवती को सुरक्षित बचा लिया। उसे बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार कर उसकी जान बचाई। जल पुलिस प्रभारी जेपी साहनी ने बताया कि भारतगंज, राजापुर के रहने वाले उमाशंकर सरोज की बेटी आंचल सरोज रविवार सुबह अपने परिजनों से नाराज होकर नए यमुना पुल पर पहुंची। करीब साढ़े आठ बजे वह पुल से कूद गई। उस वक्त जल पुलिस और गोताखोर यमुना के नीचे मौजूद थे। उन्होंने तत्काल ही युवती को बचाने के लिए यमुना में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में उसे सुरक्षित बचा लिया। बाहर निकालकर उसके पेट से पानी निकाला गया। युवती ने राहत की सांस ली और कुछ पूछने पर फफक कर रोने लगी। जल पुलिस ने नाम और पता पूछताछ उसे कीडगंज पुलिस को सौंप दिया। युवती के परिजनों को सूचना दी गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें