नए यमुना पुल से कूदी युवती, गोताखोर ने बचाया
नए यमुना पुल से दीपावली के दिन एक युवती नए यमुना पुल से जान देने के लिए कूद गई। जल पुलिस के गोताखोर सतर्क हो गए। गोताखोरों ने युवती को सुरक्षित बचा...

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता
नए यमुना पुल से दीपावली के दिन एक युवती नए यमुना पुल से जान देने के लिए कूद गई। जल पुलिस के गोताखोर सतर्क हो गए। गोताखोरों ने युवती को सुरक्षित बचा लिया। युवती को एसआरएन में भर्ती कराया गया है।
जल पुलिस प्रभारी जेपी साहनी ने बताया कि भारतगंज थाना मांडा निवासी युवती पारिवारिक कारणों से परेशान थी। रविवार सुबह अपने वह परिजनों से नाराज होकर नए यमुना पुल पर पहुंची। करीब साढ़े आठ बजे वह पुल से कूद गई। उस वक्त जल पुलिस और गोताखोर यमुना के नीचे मौजूद थे। उन्होंने तत्काल ही युवती को बचाने के लिए यमुना में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में उसे सुरक्षित बचा लिया। युवती ने राहत की सांस ली। कुछ पूछने पर फफक कर रोने लगी। जल पुलिस ने कीडगंज पुलिस को सौंप दिया। युवती कांप रही थी। कीडगंज पुलिस ने उसे एसआरएन में भर्ती कराया। दोपहर में युवती के परिजन भी एसआरएन पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इसी तनाव में वह जान देने पहुंची थी।
