Prayagraj News: युवती से सरेराह छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट
Prayagraj News: प्रयागराज में जार्जटाउन में एक युवती के साथ सरेराह छेड़खानी और मारपीट की घटना हुई है। आरोपियों ने उसे परेशान किया और विरोध करने पर उसके मित्र के साथ मारपीट की। युवती की मां ने पुलिस में शिकायत की है, जिसके आधार पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जार्जटाउन में एक युवती से सरेराह छेड़खानी करने और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। युवती की मां की तहरीर पर जार्जटाउन पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। टैगोर टाउन में रहने वाली महिला की तहरीर के मुताबिक, विगत कई महीनों से संदीप मिश्रा और शुभम मिश्रा उनकी बेटी को पीछा और छेड़छाड़ कर रहे हैं। बीते 29 सितंबर को उनकी बेटी अपने मित्र जगत प्रताप सिंह के साथ नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी एलआईसी रोड के पास खड़ी थी। आरोप है कि संदीप मिश्रा और शुभम मिश्रा अपने अन्य चार साथियों के साथ कार से पहुंचे और उनकी बेटी के साथ छेड़खानी व अभद्रता करने लगे।
जगत प्रताप ने जब विरोध किया, तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। जबकि, बीच बचाव करने के प्रयास में उसकी बेटी की भी पिटाई की और धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने पूरी वारदात लाइब्रेरी के सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड होने का भी दावा किया है।

