जीआईसी के पुरनियों ने खेली फूलों की होली

Mar 10, 2026 09:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - जीआईसी 1979 बैच का होली मिलन समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पुराने मित्रों ने एक-दूसरे से मुलाकात की और महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रही। संजय ने 1970 के दशक के गीतों से माहौल को जीवंत किया। समारोह में फूलों की होली खेली गई और सभी ने संगीत और विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया।

जीआईसी के पुरनियों ने खेली फूलों की होली

जीआईसी 1979 बैच का होली मिलन समारोह मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम में पुराने मित्रों का मिलन हुआ, वहीं महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रही। गायक संजय ने पुराने और खासकर 1970 के दशक के गीतों से समां बांध दिया। सेन और राकेश यादव ने भी अपनी प्रस्तुतियों से महफिल को जीवंत बनाए रखा। समारोह के दौरान फूलों की होली खेली गई और सभी ने गीत-संगीत के साथ विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर समीर भट्टाचार्य, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।