Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsGeographical Boundary Changes Inspection of Villages in Prayagraj and Kaushambi
उजिहिनी आइमा का कौशाम्बी में जाना लगभग तय

उजिहिनी आइमा का कौशाम्बी में जाना लगभग तय

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज के मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और अन्य अधिकारियों ने कौशाम्बी सीमा में उजिहिनी आइमा और चंद्रसेनपुर का निरीक्षण किया। इन गांवों के राजस्व संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई। चंद्रसेनपुर का कौशाम्बी में जाना मुश्किल है, जबकि उजिहिनी आइमा के लोग प्रयागराज में रहना चाहते हैं। इन गांवों के पते बदलने की प्रक्रिया शुरू होगी।

Nov 14, 2025 07:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कौशाम्बी की सीमा में आने वाले उजिहिनी आइमा और चंद्रसेनपुर का मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी कौशाम्बी अजय पाल शर्मा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। दोनों गांवों के बारे में चर्चा है कि यह भौगोलिक रूप से प्रयागराज में आते हैं, जबकि इनके सभी काम कौशाम्बी से होते हैं। वहीं कौशाम्बी के 20 हजार की आबादी वाले 10 गांव जो प्रयागराज जिले में आते हैं, इन राजस्व गांवों का जिला बदलना है। लंबे समय से बदलाव न होने के कारण इन गांवों में काम बहुत प्रभावित हैं। इसे लेकर राजस्व परिषद ने गुरुवार को गांवों की वास्तविक स्थिति का ब्योरा मांगा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंडलायुक्त ने कहा कि गांवों की भौगोलिक स्थित बदलने से पहले वहां के लोगों की मंशा जानना जरूरी है। अधिकारियों ने दोनों गांवों में जाकर वहां की स्थिति को देखा। ग्रामीणों से बात की और वर्तमान में कौन-कौन से काम प्रभावित हो रहे हैं। इसके बारे में भी जानकारी ली। बताया जा रहा है कि चंद्रसेनपुर के कौशाम्बी जाने की संभावना कम है क्योंकि वो प्रयागराज के अधिक करीब है जबकि उजिहिनी आइमा कौशाम्बी सीमा में आते हैं। हालांकि इस गांव के लोगों ने खुद को प्रयागराज की सीमा में रहने देने की बात ही कही है। क्योंकि पता बदलने से लेकर तमाम चीजों में बदलाव होगा। बदल जाएंगे पते और सीमा इन गांवों के एक दूसरे जिले में आने के बाद कौशाम्बी के 10 गांवों के पते बदलेंगे। कौशाम्बी में लगभग 20 हजार लोग रहते हैं, जबकि उजिहिनी आइमा की आबादी लगभग तीन हजार है। इसके साथ ही यहां के नागरिकों को जो सुविधाएं अपने वर्तमान जिले से मिल रही है, वो भी दूसरे जिले से मिलेगी और इसका नए सिरे से सर्वे होगा।