महिलाए-पुरुष मतदाता का अंतर ग्रामीण इलाकों में अधिक

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में महिला मतदाताओं की संख्या में अंतर दिखाई दे रहा है। शहरी महिलाएं वोटर बनने में आगे हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं मतदान में। इलाहाबाद उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पुरुष और महिला मतदाताओं का अंतर कम है, जबकि अन्य क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों से कम हैं। अधिकारी कहते हैं कि नाम जुड़वाने का एक और मौका मिलेगा।

महिलाए-पुरुष मतदाता का अंतर ग्रामीण इलाकों में अधिक

प्रयागरा। मतदान करने में भले ही ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आगे हों, लेकिन वोटर बनने में शहरी महिलाएं आगे हैं। एसआईआर के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची में विधानसभा वार महिला और पुरुष मतदाताओं की सूची देखकर यह अंतर मालूम चल रहा है। इलाहाबाद उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पुरुष और महिला वोटरों का अंतर सबसे कम है। यहां पर 16,307 पुरुष मतदाता अधिक है जबकि इलाहाबाद दक्षिण विस क्षेत्र में 19506 महिलाएं पुरुष मतदाता से तुलनात्मक रूप से कम हैं। इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में यह अंतर 29,453 का है। वहीं बारा में 29,882, कोरांव में 31,591, करछना में 31,844, मेजा में 34,243, फाफामऊ में 34,290, हंडिया में 34,243, सोरांव में 33,567, फूलपुर में 37,450, प्रतापपुर में 37,340, हंडिया में 37,405 महिलाएं पुरुषों की तुलना में कम वोटर हैं।

जबकि एसआईआर के तहत महिला, दिव्यांग और बुजुर्ग वोटरों को जोड़ने के लिए भी अभियान चलाया गया था। माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में नाम कटने के कारण यह अंतर आया है। हालांकि अफसरों का कहना है कि अभी फॉर्म छह भरने का अवसर एक बार फिर मिलेगा। ऐसे में लोग अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।