वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर रोक, बढ़ी सभी की परेशानी

Mar 10, 2026 02:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के चलते वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। इससे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की समस्या बढ़ गई है। घरेलू गैस सिलेंडर का कोटा 20 फीसदी कम किया गया है। स्कूल और अस्पतालों को गैस आपूर्ति जारी रहेगी।

वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर रोक, बढ़ी सभी की परेशानी

प्रयागराज। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का सीधा असर अब शहर के बाजार पर दिखाई देगा। विश्व में फैली अशांति के बीच गहराते गैस के संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सरकार का आदेश आते ही होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की समस्या बढ़ गई है। क्योंकि अब भोजन कैसे बनेगा। अलग-अलग गैस एजेंसियों के संचालकों ने बताया कि सोमवार को हुई एक बैठक में यह स्पष्ट कहा गया है कि वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह से रोक दी गई है। एजेंसी संचालकों को भी निर्देश दिया गया है कि वो अपने स्तर पर आपूर्ति न करें।

गैस संकट को देखते हुए घरेलू गैस सिलेंडर का कोटा भी 20 फीसदी तक कम कर दिया गया है। विजय गैस सर्विस के संचालक अजय सिंह ने बताया कि दिए गए निर्देश में स्पष्टतौर पर यह कहा गया है कि अगले आदेश तक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति रोक दी जाए। यानी 19 किलोग्राम वाला वो सिलेंडर जिसकी आपूर्ति होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों पर होती है, उसकी आपूर्ति रोक दी गई है।इस आदेश के बाद होटल संचालक योगेश गोयल ने इसे बड़ा संकट बताया। उन्होंने कहा कि हमारा तो सारा काम इसी पर आधारित है। ऐसे में जिले के लगभग 500 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालक सीधे प्रभावित होंगे। फिलहाल अभी आदेश मिला नहीं है।जिले में 14 लाख घरेलू कनेक्शन, 12 हजार वाणिज्यिकजिले में लगभग 14 लाख घरेलू रसोई गैस कनेक्शन हैं। इसका कोटा 20 फीसदी तक कम किया गया है। यानी आदेश के तहत अब 11 लाख के आसपास ही आपूर्ति फिलहाल हो सकेगी। जबकि 12 हजार वाणिज्यिक गैस कनेक्शन हैं। इनकी आपूर्ति तो तत्काल प्रभाव से रुक जाएगी।स्कूल और अस्पताल में होगी आपूर्तिकुछेक गैस एजेंसी के संचालकों ने बताया कि आपूर्ति रोकने के साथ ही यह भी कहा गया है कि स्कूलों और कॉलेजों की मेस व अस्पतालों की कैंटीन की आपूर्ति पूर्ववत बनी रहेगी। यानी आपातकाल वाली सेवाओं के लिए आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।गैस आपूर्ति पर तो पूरा जिला ही निर्भर है। ऐसा आदेश है तो संकट हो जाएगा। फिलहाल इसके लिए जानकारी जुटानी पड़ेगी।विजय शर्मा, एडीएम, नागरिक आपूर्ति

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।