एजेंसियों को निर्देश, बिना डीएसी के सिलेंडर न दें

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में अमेरिका और ईरान की वार्ता विफल होने के बाद रसोई गैस एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। अब गैस सिलेंडर केवल डिलेवरी एथेंटिकेशन कोड (डीएसी) के बिना नहीं दिए जाएंगे। जबकि पहले रियायतें थीं, अब स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। डीएसओ का कहना है कि गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है।

एजेंसियों को निर्देश, बिना डीएसी के सिलेंडर न दें

प्रयागराज। होर्मुज पर अमेरिका और ईरान की वार्ता विफल होने के बाद अब जिले में भी रसोई गैस एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। पूर्व में जारी छोटी-छोटी रियायतों को समाप्त कर सीधे निर्देश दिया गया है कि अब डिलेवरी एथेंटिकेशन कोड (डीएसी) के बिना किसी को भी गैस सिलेंडर न दिया जाए। यानी अब सिलेंडर लेने में कोई जुगाड़ नहीं चलेगा। अमेरिका-ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के कारण जिले में शुरू हुई रसोई गैस की किल्लत बरकरार है। एजेंसियों पर कतार पहले की तुलना में थोड़ी कम हुई है, लेकिन स्थिति अभी भी बहुत अच्छी नहीं है। अब सभी एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वो लोग अब बिना डीएसी के किसी को भी सिलेंडर न दें।

जबकि पहले पूरी डिलेवरी के 10 से 15 फीसदी तक रियायत एजेंसियों को दी गई थी। डीएसओ सुनील कुमार का कहना है कि अब बिना डीएसी किसी को सिलेंडर नहीं देने का नियम आया है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।