व्यावसायिक सिलेंडर देने का भी आया आदेश

Apr 04, 2026 11:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में गैस एजेंसियों को मेस और अस्पतालों को शतप्रतिशत व्यवसायिक सिलेंडर देने का आदेश दिया गया है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को 20 फीसदी सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी। जिनके पास पीएनजी लाइन नहीं है, उन्हें कनेक्शन के लिए प्रार्थना पत्र देना होगा।

व्यावसायिक सिलेंडर देने का भी आया आदेश

प्रयागराज। गैस एजेंसियों को मेस व अस्पतालों में मांग के अनुरूप शतप्रतिशत व्यावसायिक सिलेंडर देने का और होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को मांग के अनुरूप 20 फीसदी तक सिलेंडर देने का आदेश भी दिया गया है। जिनके यहां पीएनजी लाइन नहीं है, उन लोगों को पीएनजी कनेक्शन के लिए प्रार्थना पत्र देना होगा और इसे अपनी एजेंसी व एरिया सेल्स मैनेजर को दिया जाएगा। जिसके बाद व्यावसायिक सिलेंडर दिया जाएगा। अगर किसी क्षेत्र में पीएनजी लाइन नहीं है तो भी उसे इसलिए आवेदन देना होगा कि जब लाइन हो तब उन्हें कनेक्शन दिया जाए। इसके अनुसार उन्हें अभी व्यावसायिक सिलेंडर दिया जाएगा।

मोहित ने बताया कि अपनी एजेंसी से 15 लोगों को उन्होंने सिलेंडर आदेश आने के बाद दिया भी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।