Prayagraj News: कुर्क जमीन पर कब्जा कर बनाया रास्ता, जेसीबी से प्रशासन ने हटवाया
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News: प्रयागराज में गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई जमीन पर अवैध रास्ते का निर्माण करने की शिकायत मिलने पर प्रशासन सक्रिय हुआ। एसडीएम अंकित वर्मा के निर्देश पर जेसीबी से निर्माण को हटवाया गया और चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शाहा उर्फ पीपलगांव में गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क जमीन पर अवैध रास्ते का निर्माण कराए जाने की शिकायत मिलने पर तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया। एसडीएम अंकित वर्मा के निर्देश पर जेसीबी से निर्माणाधीन रास्ता को हटवाया गया। वहीं, लेखपाल मनीष कुमार की तहरीर पर एयरपोर्ट थाने में चार आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।लेखपाल मनीष कुमार की तहरीर के मुताबिक, बालिद अजीम उर्फ अशरफ आदि के नाम भूमिधर जमीन को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया था। आरोप है कि मोहम्मद नसरत, मोहम्मद मुस्लिम, मोहम्मद आफताब और युवराज सिंह द्वारा कुर्क आराजी से रास्ते का निर्माण कराया जा रहा था।
आरोप है कि आरोपियों ने दूसरे जमीन पर प्लाटिंग की नीयत से कुर्क जमीन से रास्ता बनाने का काम कराया था।


