खतरे के निशान की तरफ बढ़ रहीं गंगा-यमुना
गा-यमुना का जलस्तर तेजी से खतरे के निशान (84.73 मीटर) की तरफ बढ़ रहा है। इस तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो गंगा-यमुना शुक्रवार दोपहर तक कतरे के निशान को...
प्रयागराज। गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से खतरे के निशान (84.73 मीटर) की तरफ बढ़ रहा है। इस तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो गंगा-यमुना शुक्रवार दोपहर तक कतरे के निशान को पार कर जाएगीं। भारी मात्रा में केन, बेतवा, चंबल का पानी आने से जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो रही है। फाफामऊ में गंगा में पांच सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ोत्तरी हो रही है। नैनी में यमुना में चार सेमी प्रति घंटा की गति से पानी बढ़ रहा है। गुरुवार दोपहर 12 बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 83.87 मीटर पहुंच गया। नैनी में यमुना का जलस्तर 83.80 मीटर हुआ। गंगा का जलस्तर 83 मीटर के ऊपर पहुंचते ही इसके किनारे मोहल्लों के घरों में बाढ़ का पानी घुसने लग गया है। छोटा बघाड़ा के एक दर्जन से अधिक घरों में बाढ़ का पानी पहुंच चुका है। शंकरघाट स्थित पितांबरनगर के घरों में भी पानी घुस चुका है। हजारों बाढ़ से घिर गए हैं। शाम चार बजे तक गंगा-यमुना का जलस्तर 84 मीटर पहुंचने की संभावना है।
