फिर अंधेरे में डूबा गंगापथ
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज में महाकुम्भ से पहले गंगा किनारे बनाया गया गंगापथ अंधेरे में डूब गया है। नागवासुकि मंदिर और दशाश्वमेध घाट के बीच का मार्ग अब बिना रोशनी के है। माघ मेला खत्म होने के बाद नगर निगम ने लाइटें बंद कर दी हैं, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं और नगर निगम से लाइटें जलाने की मांग कर रहे हैं।
प्रयागराज। महाकुम्भ के पहले गंगा किनारे बनाया गया गंगापथ फिर अंधेरे में डूब गया है। नागवासुकि मंदिर और दशाश्वमेध घाट के बीच लोग महीनों से अंधेरे पथ पर आवागमन कर रहे हैं। माघ मेला समाप्त होने के बाद ही मार्ग की लाइटें बंद हो गईं। मार्ग किनारे रहने वाले दारागंज के लोग लाइटें जलाने के लिए नगर निगम से गुहार लगा रहे हैं। महाकुम्भ के पहले गंगापथ का निर्माण किया गया था। इस साल आयोजित माघ मेला के पहले नगर निगम ने नागवासुकि मंदिर से दशाश्वमेध घाट तक लााइटें लगाईं। अब नगर निगम इनकी मरम्मत नहीं कर रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


