गंगा मैया ओ गंगा मैया पार करो मेरी नैया...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - गंगा महोत्सव के दूसरे दिन, वाराणसी के भजन गायक विक्की तिवारी ने गंगा मैया को समर्पित भजनों की प्रस्तुति दी। इसके बाद नितिका राज ने भरतनाट्यम का मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। गंगा आरती का आयोजन भी हुआ, जिसमें कई प्रतिष्ठित लोग शामिल रहे। सांस्कृतिक संध्या में एनसीजेडसीसी के कलाकारों ने भी भजन प्रस्तुत किए।

गंगा मैया ओ गंगा मैया पार करो मेरी नैया...

गंगा महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को जय त्रिवेणी जय प्रयाग सेवा समिति के जगदीश रैंप स्थित मंच पर वाराणसी से आए भजन गायक विक्की तिवारी ने गंगा मैया को समर्पित भजनों की प्रस्तुति दी। गायक ने ‘गंगा मैया ओ गंगा मैया पार करो मेरी नैया’, ‘पतित पावनी गंगा मैया’ और ‘जरा इतना बता दे गंगे मैया तू धरती पर कैसे आई’ आदि भजनों की प्रस्तुति से समां बांधा। भजन संध्या के बाद नितिका राज ने भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति दी। संध्या से पहले समिति के अध्यक्ष पं. प्रदीप पांडेय की अगुवाई में बटुक ब्राह्मणों ने भव्यता के साथ गंगा मैया की आरती उतारी।

इस दौरान समिति के संरक्षक नागेंद्र सिंह, डॉ. विनोद जायसवाल, आशुतोष पालीवाल, पार्षद सोनू पाठक, असीम भरद्वाज, अजय कुमार मिश्र, रोशनी अग्रवाल, अनुराधा त्रिपाठी, सुमित वैश्य आदि मौजूद रहे।उधर, हरिहर गंगा आरती समिति की ओर से रामघाट पर समिति के संयोजक अवधेश गुप्त की अगुवाई में पदाधिकारियों ने गंगा आरती की। सांस्कृतिक संध्या में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) के कलाकार नितेश व साथियों ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय, लालजी यादव, संजय कुमार, नरेंद्र कुमार मौर्य, विपुल कुमार मित्तल आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।