सुपारी किलरों की स्टाइल में हत्या, अतीक गैंग से जुड़े होने की आशंका

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - ऐनुद्दीनपुर के मक्का मस्जिद बिस्मिल्ला चौराहे के पास बुधवार शाम जिस तरह सटीक निशाना लगाकर मोहम्मद इरफान को गोली मारी गई, उससे वारदात में सुपारी किलरों

सुपारी किलरों की स्टाइल में हत्या, अतीक गैंग से जुड़े होने की आशंका

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ऐनुद्दीनपुर के मक्का मस्जिद बिस्मिल्ला चौराहे के पास बुधवार शाम हुई सनसनीखेज वारदात ने पुलिस को भी चौंका दिया है। जिस तरह सटीक निशाना लगाकर मोहम्मद इरफान को गोली मारी गई, उससे वारदात में सुपारी किलरों के शामिल होने की आशंका मजबूत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के बेटे मोहम्मद आमिर की तहरीर पर चकिया धूमनगंज निवासी सगे भाई आसिफ दुरानी और राशिद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि प्रॉपर्टी डिलिंग को लेकर करीब तीन साल पहले मारपीट हुई थी। उधर, वारदात को लेकर अतीक गैंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

हालांकि पुलिस ने अभी तक की जानकारी होने से इनकार किया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शाम के वक्त चौराहे पर रौनक थी। मोहम्मद इरफान पास की चाय की दुकान पर बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने बिना कोई मौका दिए बेहद करीब से इरफान के सीने में गोली मार दी। हमलावरों की सटीकता और तेजी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने पूरी वारदात की पहले से रेकी कर रखी थी। गोली लगते ही इरफान लहूलुहान हो गए। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही हमलावर फरार हो गए। घायल इरफान को तुरंत एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दो बाइकों पर चार संदिग्ध भागते हुए दिखे हैं, हालांकि घटनास्थल का स्पष्ट फुटेज नहीं मिल सका है। शुरुआती जांच में पुलिस रंजिश या संपत्ति विवाद के एंगल पर जांच कर रही है। डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की पांच टीमें गठित कर दी गई है।घटनास्थल पर लगा सीसीटीवी कैमरा खराबपुलिस की मानें तो घटनास्थल के पास एक दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है, लेकिन कैमरा खराब होने से घटनास्थल का फुटेज नहीं मिल सका है। हालांकि पुलिस बिस्मिल्ला चौराहे से लेकर बदमाशों के भागने वाले रास्ते में लगे दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वारदात के बाद आसपास इलाके में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान भी चलाया गया, लेकिन देर रात तक बदमाश हाथ नहीं लग सके।खून से लथपथ शव देख बिलख पड़ा परिवारघर से जल्द ही लौटने की बात कहकर निकले मोहम्मद इरफान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी मगरूननिशां, बेटे आमिर व फैसल और दोनों बेटियां शव देखते ही बेसुध हो गईं। घर में चीखपुकार का माहौल बना रहा। बड़े भाई रिजवान ने बताया कि इरफान मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।