जीजा-साले पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज

Mar 21, 2026 09:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - जार्जटाउन में जीजा-साले के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। राजेश कुमार तिवारी उर्फ राजेश त्रिपाठी गिरोह का सरगना है, जबकि उसका साला अम्बरीश त्रिपाठी सक्रिय सदस्य है। दोनों पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और धमकी देने के आरोप हैं। पुलिस ने पहले भी उनके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज किए हैं।

जीजा-साले पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज

संगठित गिरोह बनाकर लोगों से धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ठगी और धमकी के आरोप में जार्जटाउन थाने में जीजा-साले के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर जार्जटाउन की तहरीर पर दर्ज किए गए मुकदमे में जीजा को गैंग का सरगना बताया गया है। पुलिस के अनुसार, पन्ना लाल रोड जार्जटाउन निवासी राजेश कुमार तिवारी उर्फ राजेश त्रिपाठी गिरोह का सरगना है। सरायइनायत थानाक्षेत्र के ककरा दुबावल का रहने वाला उसका साला अम्बरीश त्रिपाठी गैंग का सक्रिय सदस्य है। आरोप है कि दोनों फर्जी दस्तावेजों के जरिए आम लोगों को गुमराह कर मोटी रकम हड़पते हैं और विरोध करने पर धमकाते हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ जार्जटाउन, कर्नलगंज और सिविल लाइंस थानों में पहले से धोखाधड़ी, जालसाजी और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। गैंगचार्ट का पुलिस आयुक्त से अनुमोदन कराने के बाद दोनों पर मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक जार्जटाउन रोहित तिवारी ने बताया कि विधिक कार्रवाई के बाद अपराध के जरिए जुटाई गई आरोपियों के सम्पत्ति की भी जांच होगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।