कचौड़ी दुकानदार और उसके पिता पर हमला
प्रयागराज के मुट्ठीगंज में शनिवार को कचौड़ी की दुकान लगाने वाले युवक और उसके पिता पर दबंगों ने हमला किया। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान बंद कराने का प्रयास किया और लोहे की रॉड से दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रयागराज, संवाददाता। मुट्ठीगंज में शनिवार सुबह कचौड़ी की दुकान लगाने वाले युवक और उसके पिता पर दबंगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान बंद कराने की कोशिश की और दोनों को रॉड से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। बाबूगंज मंडी निवासी सौरभ गुप्ता की तहरीर के मुताबिक वह अपने पिता जय प्रकाश गुप्ता के साथ गऊघाट उपकेंद्र के पास कचौड़ी और कॉफी की दुकान लगाता है। 11 अप्रैल की सुबह करीब सात बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचा, तभी गऊघाट उपकेंद्र के पास रहने वाले संजय केसरवानी उर्फ बुल्ला, उसका बेटा लकी केसरवानी और पत्नी हेमलता वहां पहुंचे और झगड़ा करने लगे।
तीनों ने दुकान बंद कराने का प्रयास किया और गालीगलौज करते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में उसे व पिता को गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की, कपड़े फाड़ दिए और मोबाइल तोड़ दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी और दोबारा दुकान लगाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। सौरभ के मुताबिक आरोपित पहले भी एक बार मारपीट की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


