ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजआज खुलेगा 1510 प्रत्याशियों के भविष्य का पिटारा

आज खुलेगा 1510 प्रत्याशियों के भविष्य का पिटारा

नगर निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार को जिले में नौ जगह होगी। नगर निगम में ईवीएम और नगर पंचायत में मत पेटिका खुलने के बाद शाम तक 1510 प्रत्याशियों का...

आज खुलेगा 1510 प्रत्याशियों के भविष्य का पिटारा
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजFri, 12 May 2023 08:01 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। नगर निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार को जिले में नौ जगह होगी। नगर निगम में ईवीएम और नगर पंचायत में मत पेटिका खुलने के बाद शाम तक 1510 प्रत्याशियों का भविष्य तय हो जाएगा। चार मई को हुए नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए 21, पार्षद के लिए 909, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 64 और सदस्य के लिए 516 प्रत्याशियों ने दावेदारी की थी। मतदान के बाद से ईवीएम और मतपेटिकाएं अपने-अपने क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में कैद हैं। शनिवार सुबह आठ बजे से गणना शुरू कर दी जाएगी। अफसरों ने पूरे दिन मतगणना की तैयारियों को देखा और अंतिम रूप दिया। पुलिस आयुक्त रमित शर्मा और जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने मुंडेरा मंडी परिसर में दो घंटे से अधिक का समय बिताया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें