महंगे ईंधन की आंच में झुलसेगा घर और बाजार
Prayagraj News - पेट्रोल और डीजल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी से आम आदमी की जेब पर असर पड़ने लगा है। रोजमर्रा के सफर और घरेलू सामानों की ढुलाई का खर्च बढ़ेगा। स्कूल वैन और ऑटो संचालकों ने किराया बढ़ाने के संकेत दिए हैं। खाद्य वस्तुओं के दाम भी तेजी से बढ़ने की संभावना है।

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पेट्रोल और डीजल के दाम में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का असर अब आम आदमी की जेब से लेकर बाजार तक दिखाई देने लगा है। रोजमर्रा के सफर, बच्चों के स्कूल आने-जाने, सार्वजनिक परिवहन और घरेलू सामानों की ढुलाई तक का खर्च बढ़ने की आशंका गहरा गई है। आम लोगों के साथ कारोबारी भी मान रहे हैं कि ईंधन महंगा होने से मासिक बजट पूरी तरह बिगड़ जाएगा।
सफर पर खर्च
बाइक और कार से रोजाना ऑफिस आने-जाने वालों का खर्च सीधे बढ़ेगा। जिन परिवारों में दोपहिया और चारपहिया दोनों वाहन हैं, वहां मासिक पेट्रोल खर्च में कई सौ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। दूसरी ओर डीजल महंगा होने से माल ढुलाई प्रभावित होगी, जिसका असर धीरे-धीरे खाद्यान्न, तेल और रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम पर दिखाई देगा।
किराए में बढ़ोतरी
स्कूल वैन, ऑटो और ई-रिक्शा संचालकों ने भी किराया बढ़ाने के संकेत दिए हैं। सार्वजनिक परिवहन में लगी निजी बसों और टैक्सी चालकों का कहना है कि बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच पुराने किराये पर संचालन मुश्किल हो गया है। टैक्सी-टेंपो यूनियन के उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से चालकों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि शनिवार को चालकों के साथ बैठक कर किराया बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा। उनका कहना है कि लगातार बढ़ते खर्च के बीच बिना किराया बढ़ाए संचालन संभव नहीं रह गया है।
खाद्य वस्तुओं के दाम
इधर खाद्य वस्तुओं के दाम में भी तेजी दिखने लगी है। राजापुर के जनरल स्टोर संचालक प्रमिल केसरवानी ने बताया कि पिछले दिनों कच्चे पाम ऑयल की कमी से सरसों और रिफाइंड तेल के दाम पहले ही बढ़ चुके हैं। सरसों तेल 170 रुपये से बढ़कर 180 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि रिफाइंड ऑयल 145 से बढ़कर 155 रुपये प्रति लीटर हो गया है। अब डीजल-पेट्रोल महंगा होने से कीमतों में और बढ़ोतरी की आशंका है। उन्होंने बताया कि चावल के दाम में भी पांच रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। 50 रुपये प्रति किग्रा वाला चावल 55 रुपये और 100 रुपये किग्रा वाला 105 रुपये तक पहुंच गया है। गल्ला तिलहन के थोक व्यापारी सतीश केसरवानी ने बताया कि पाम ऑयल के दाम में शुक्रवार को ही 10 रुपये की तेजी आई है। फिलहाल पुराने स्टॉक के कारण बाजार में ज्यादा असर नहीं दिख रहा, लेकिन यदि ट्रांसपोर्ट का भाड़ा बढ़ा तो आने वाले दिनों में खाद्य तेल समेत अन्य जरूरी सामानों की कीमतों में और उछाल आ सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Piyush Kumar Srivastavaशॉर्ट बायो: पीयूष श्रीवास्तव पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में रेलवे, रोडवेज, एयरवेज, बिजली और बिजनेस की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
पीयूष श्रीवास्तव भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में पीयूष ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बिजनेस, बिजली व परिवहन की खबरों को देख रहे हैं। 2015 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
पीयूष श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरुआत दिसंबर 2007 में ‘आई नेक्स्ट, दैनिक जागरण’ अखबार से की थी। इस दौरान क्राइम की खबरों पर महारत हासिल की। जून 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। 2015 से 2024 तक क्राइम की रिपोर्टिंग की। वर्तमान में रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ ही बिजली और अर्थ-व्यापार से जुड़ी खबरें लिख रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। स्टेट यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। उसी वक्त से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में क्राइम रिपोर्टिंग और अब रेलवे, रोडवेज, एयरवेज के साथ ही बिजली, बिजनेस और परिवहन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
रिपोर्टिंग और विजन
बिजली, परिवहन, बिजनेस, क्राइम की गतिविधियों की खबरों के साथ ही माघ मेला व कुम्भ मेला में रिपोर्टिंग का पीयूष श्रीवास्तव का लंबा अनुभव है। वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व कर महाकुम्भ की कई स्पेशल स्टोरी की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। पीयूष का मानना है कि सत्य, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए जनता की आवाज़ को सशक्त मंच देना ही पत्रकार का मुख्य दायित्व है।
विशेषज्ञता
प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्रयागराज के चर्चित अतीक-अशरफ हत्याकांड की खास रिपोर्टिंग।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज की खबरों पर पैनी नजर।
जीएसटी के जानकार, व्यापारियों की समस्याओं की गहरी समझ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


