तगादा करने पर मारपीट और धमकी का मुकदमा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजझलवा के फल विक्रेता अश्वनी कुमार पांडेय ने विजय उर्फ लंगड़ा के खिलाफ उधारी के पैसे मांगने पर गाली, धमकी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। अश्वनी का आरोप है कि विजय ने उनकी दुकान से 1500 रुपये का फल उधार लिया और तगादा करने पर गालीगलौज और मारपीट की।

झलवा निवासी अश्वनी कुमार पांडेय ने विजय उर्फ लंगड़ा पर उधार के रुपये मांगने पर गालीगलौज, धमकी और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। अश्वनी कुमार के मुताबिक वह काली माता मंदिर अखाड़ा के सामने फल की दुकान लगाता है। आरोप है कि विजय उनकी दुकान से करीब 1500 रुपये कीमत का फल उधार ले गया था। उन्होंने तगादा किया तो आरोपी ने पहले गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। बाद में घर बुलाकर अपने पिता के साथ मिलकर मारपीट की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


