Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsFree Prosthetic Limb Distribution Camp for Disabled in Prayagraj
त्रिवेणी पुष्प में दिव्यांगों को मिलेगा कृत्रिम हाथ और पैर

त्रिवेणी पुष्प में दिव्यांगों को मिलेगा कृत्रिम हाथ और पैर

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज में परमार्थ निकेतन और महावीर सेवा सदन की ओर से दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन 22 से 27 फरवरी तक किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा। अब तक 5 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग दिए जा चुके हैं।

Feb 11, 2026 12:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज। अगले दस वर्षों में भारत को शारीरिक अक्षमता से मुक्त करने के उद्देश्य को लेकर परमार्थ निकेतन व महावीर सेवा सदन, कोलकाता की ओर से पूरे देश में दिव्यांगों के लिए कार्य किया जा रहा है। निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के आशीर्वाद से प्रयागराज में भी दिव्यांगों को हाथ व पैर जैसे कृत्रिम अंग का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए परमार्थ त्रिवेणी पुष्प अरैल घाट के व्यवस्थापक संतोष पांडेय ने बताया कि त्रिवेणी पुष्प में नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन 22 से 27 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन कार्य शुरू कर दिया गया है।

रजिस्ट्रेशन सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक पांच लाख से अधिक दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान किया जा चुका है। शिविर में किसी भी दिव्यांग को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एक ही दिन में माप, उसी दिन कृत्रिम अंग की फिटिंग की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;