‘स्वास्थ्य के लिए मन-शरीर-आत्मा तीनों का संतुलन जरूरी’
Prayagraj News - रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन के दिन अधिकारियों और कर्मचारियों का नाड़ी परीक्षण, बीएमडी, ईसीजी, रक्तचाप और आंखों की जांच की गई। डॉ. ओमप्रकाश और डॉ. पुष्पेंद्र ने स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया।

रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और जागरूकता कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन के दिन विशेष रूप से अधिकारियों और कर्मचारियों का नाड़ी परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त बीएमडी, ईसीजी, आरबीसी, ब्लड प्रेशर के साथ दांत और आंख की जांच भी की गई। समापन सत्र में डॉ. ओमप्रकाश ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए मन, शरीर और आत्मा, तीनों का संतुलित होना जरूरी है। डॉ. पुष्पेंद्र ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति अपनी गाड़ी की सर्विसिंग तो कराता है, परंतु अपने बहुमूल्य शरीर की सर्विसिंग अर्थात शोधन नहीं करवाता।
पंच कर्म के माध्यम से अपने शरीर का शोधन कराना आवश्यक है। धन्यवाद ज्ञापन अपर नियंत्रक आशीष यादव ने दिया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक विजय शर्मा, उप नियंत्रक दीपक कुमार, सहायक नियंत्रक वीरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। शिविर में सीएमओ की ओर से डॉ. रवि कुमार, प्रियंका अग्रहरि, डॉ. रितु अग्रवाल, डॉ. दीपक, डॉ. बीएन गुप्ता, डॉ. अनुभूति एस कुंद्रा, डॉ. समीर श्रीवास्तव, डॉ. मोनिका शैलेश, डॉ. घनश्याम आर्या, डॉ. सुभाष पटेल, डॉ. देवराज गौतम, डॉ. डीएन राम, डॉ. सुधांशु शर्मा, फार्मासिस्ट प्रकाश सिंह पटेल, अमित सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


