स्वास्थ्य शिविर में 1200 लोगों की हुई जांच

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सेवा भारती और नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन द्वारा 1200 से अधिक लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य जांच की और दवाएं वितरित की। शिविर में कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

स्वास्थ्य शिविर में 1200 लोगों की हुई जांच

प्रयागराज संवाददाता। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के तहत रविवार को सेवा भारती व नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन की ओर से नैनी के आठ मोहल्लों में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। डॉक्टरों की टीम ने 1200 से अधिक लोगों की जांच कर दवाएं वितरित की। शिविर में आरएसएस पूर्वी क्षेत्र के प्रचारक अनिल, सेवा प्रमुख युद्धवीर, प्रांत सेवा प्रमुख सत्य विजय, विभाग सेवा प्रमुख वीर कृष्ण विंध्याचल, रामराज, विभाग अध्यक्ष सुजीत सिंह, विभाग मंत्री डॉ. संतोष सिंह पटेल का योगदान रहा। डॉ. कमलाकर सिंह, डॉ. राजेश रायडॉ. अखिलेश त्रिपाठी मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।