फर्जी दस्तावेजों से छुड़ा लिया सीज ट्रक
जार्जटाउन थाने में एक ट्रक को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर छुड़ाने का मामला सामने आया है। परिवहन विभाग ने शिकायत दर्ज की है। 15 मई को एक भारी वाहन को सीज किया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि इसे बिना उचित प्रक्रिया के छोड़ दिया गया था।

जार्जटाउन थाने में सीज ट्रक को फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर छुड़ाने का मामला सामने आया है। परिवहन विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया है। संभागीय परिवहन कार्यालय के यात्री/मालकर अधिकारी राम सागर की ओर से जार्जटाउन थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, एक भारी वाहन को 15 मई की सुबह सीज करने के बाद जार्जटाउन थाने में निरुद्ध कराया गया था। वाहन पर एक लाख 27 हजार 860 रुपये शमन शुल्क बकाया था। कुछ दिन बाद पता चला कि सीज वाहन को 15 मई को ही छोड़ दिया गया था। अभिलेखों के मिलान पर पता चला कि वाहन फर्जी दस्तावेजों के जरिए छुड़ाया गया है।
परिवहन कार्यालय में कोई आवेदन भी नहीं किया गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


