जमीन के नाम पर ऐंठे 78 लाख, वापस मांगने पर धमकी

Feb 09, 2026 08:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - एक व्यक्ति ने दोमंजिला मकान बनवाने का झांसा देकर 78 लाख रुपये ठग लिए। तीन महीने में मकान देने का वादा किया गया, लेकिन समय बीतने पर पैसे लौटाने की मांग करने पर जान से मारने की धमकी मिली। करेली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

जमीन के नाम पर ऐंठे 78 लाख, वापस मांगने पर धमकी

जमीन पर दोमंजिला मकान बनवाकर देने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 78 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। तीन महीने में दोमंजिला मकान देने का इकरारनामा हुआ था। समय बीतने के बाद रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। करेली पुलिस ने सजहर रशीद, जोया खान, कलीमुद्दीन व आशु के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एनुद्दीनपुर निवासी सुहैल की तहरीर के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर मजहर रशीद ने कसारी-मसारी में प्लॉटिंग करने और जमीन उसकी पत्नी जोया खान के पिता के नाम होने का दावा किया था। आरोप है कि उसने 78 लाख रुपये में प्लॉट पर तीन महीने में दोमंजिला मकान बनवाकर रजिस्ट्री करने का झांसा दिया।

लेकिन, तीन माह बाद पूछने पर टालमटोल करने लगा और फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद मजहर रशीद अपनी पत्नी जोया के साथ घर पर ताला लगाकर मुंबई भाग गया। आरोप है कि सुहैल जब मजहर के ससुर कलीमुद्दीन के घर पूछताछ करने पहुंचा तो उसके बेटे आशु ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। करेली थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।