नौकरी नाम पर भाई-बहन के साथ ठगी

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - हनुमानगंज के बगईखुर्द गांव के राम पूजन और राधिका देवी ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये ठगी का शिकार हुए। जब उन्हें ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ठग दूर का रिश्तेदार है, जिसने चार साल पहले पैसे लिए थे और अब धमकी दे रहा है।

नौकरी नाम पर भाई-बहन के साथ ठगी

हनुमानगंज। सरायइनायत के बगईखुर्द गांव निवासी राम पूजन और उसकी बहन राधिका देवी से स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने चार लाख रुपये ले लिए। दोनों को जब ठगी का एहसास हुआ तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया ठगी करने वाला व्यक्ति दूर का रिश्तेदार है। उसने चार साल पहले स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपए लिए थे। काम नहीं होने पर जब पैसा वापस मांगने लगे तो वह हीलाहवाली करने लगा, और अब धमकी दे रहा है। थककर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।