जेसीबी बेचने के नाम पर 17.50 लाख की ठगी

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में सियाधुला वेंकटेश ने चतर सिंह और चार अन्य पर 2020 मॉडल की जेसीबी मशीन बेचने के नाम पर 17.5 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि भुगतान के बाद मशीन की डिलीवरी नहीं हुई और आरोपी संपर्क नहीं कर रहा है।

जेसीबी बेचने के नाम पर 17.50 लाख की ठगी

प्रयागराज, संवाददाता। आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम निवासी सियाधुला वेंकटेश ने मथुरा के कोसीकलां निवासी चतर सिंह सहित पांच लोगों पर जेसीबी मशीन बेचने के नाम पर सत्रह लाख पचास हजार रुपये की ठगी का मुकदमा कर्नलगंज थाने में दर्ज कराया है।पीड़ित का कहना है कि 2020 मॉडल की जेसीबी मशीन का सौदा होने के बाद उसने रुपयों का भुगतान कर दिया, लेकिन मशीन की डिलीवरी नहीं हुई। आरोप है कि भुगतान के बाद आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।