Former Student Union President Richa Singh Files Case Against Unknown Magic Driver After Accident पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा, Prayagraj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsFormer Student Union President Richa Singh Files Case Against Unknown Magic Driver After Accident

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा

Prayagraj News - इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह ने अज्ञात मैजिक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बुधवार रात नैनी पुल पर तेज रफ्तार मैजिक ने उनकी कार में धक्का मार दिया, जिससे कार...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजThu, 26 Dec 2024 11:11 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह ने गुरुवार को कीडगंज थाने में अज्ञात मैजिक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ऋचा सिंह बुधवार की रात कार से घर लौट रही थी। रास्ते में नैनी पुल पर तेज रफ्तार मालवाहक मैजिक ने कार में धक्का मार दिया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि कार का एयरबैग की वजह से ऋचा सिंह बाल-बाल बच गई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अज्ञात मैजिक चालक की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।