पूर्व प्राचार्य समेत तीन लोगों से 31.21 लाख रुपये की साइबर ठगी

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - साइबर अपराधी नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों की जमापूंजी उड़ा रहे हैं। शहर में एक पूर्व प्राचार्य समेत तीन लोगों से शातिरों ने 31.21 लाख रुपये उड़ा दिए। साइ

पूर्व प्राचार्य समेत तीन लोगों से 31.21 लाख रुपये की साइबर ठगी

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधी नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों की जमापूंजी उड़ा रहे हैं। शहर में एक पूर्व प्राचार्य समेत तीन लोगों से शातिरों ने 31.21 लाख रुपये उड़ा दिए। साइबर क्राइम पुलिस तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।अल्लापुर में किराए के मकान में रहने वाले केशव प्रसाद द्विवेदी कोरांव स्थित एक महाविद्यालय से प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हैं। केशव प्रसाद की तहरीर के मुताबिक, बसंत पंचमी के दिन 23 जनवरी को गंगा स्नान के दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया था। उन्होंने सिम ब्लॉक कराकर नया अलॉट करा लिया। आरोप है कि कुछ दिन पहले बैंक गए और अपने खाते से रुपये निकालने की कोशिश की, तो पता चला कि बैंक खाते से 5.11 लाख रुपये पूर्व में ट्रांजक्शन हो चुका है।

जबकि, मोबाइल चोरी होने से पहले उनके खाते में 6.23 लाख रुपये जमा थे। उधर, राजरूपपुर के बुजुर्ग लक्ष्मीकांत तिवारी को साइबर अपराधियों ने अनजान नंबर से फोन कर मनी लॉड्रिंग का झूठा केस दिखाते हुए गिरफ्तारी की धमकी दी। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में 16 लाख रुपये ट्रांजक्शन करा लिया गया। वहीं, हेस्टिंग रोड निवासी अजय खटिक से ऑनलाइन ट्रेडिंग की आड़ में 10.10 लाख रुपये की चपत लगा दी गई। आरोप है कि तथाकथित एरिस ड्राइवर सिफाइड एप के माध्यम से सरबरी सारा नामक महिला ने मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराया गया था। साइबर क्राइम थाना प्रभारी ओम नारायण गौतम ने बताया कि तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।