Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsFormer MP Rita Bahuguna Joshi Visits Family of Murdered Student Piyush Singh in Prayagraj

यश के परिजनों का ढांढस बंधाने पहुंचीं पूर्व सांसद
संक्षेप:
Prayagraj News - प्रयागराज में छात्र पीयूष सिंह उर्फ यश की नृशंस हत्या पर पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भी लोग अंधविश्वास में विश्वास कर रहे हैं। उन्होंने...
Mon, 1 Sep 2025 10:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज। छात्र पीयूष सिंह उर्फ यश की नृशंस हत्या की जानकारी पर पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी सोमवार को सदियापुर पहुंचीं। उन्होंने यश के परिजनों ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में भी लोग जादू टोना पर विश्वास कर रहे हैं। अंधविश्वास में ही यश की नृशंस हत्या कर शव के टुकड़े करना वीभत्स वारदात है। हत्यारोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की जाएगी। उन्होंने शोकाकुल परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। इस मौके पर मीरपुर मंडल अध्यक्ष गया निषाद, हरीश त्रिपाठी, ज्ञान कुशवाहा, मनु कक्कड़ आदि मौजूद रहे।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




