बेटे की शादी के लिए पेरोल पर बाहर आए सूरजभान करवरिया
Feb 09, 2026 11:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज में विधायक जवाहर यादव हत्याकांड में सजा काट रहे बसपा के पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया अपने बेटे की शादी के लिए एक महीने की पेरोल पर जेल से बाहर आए हैं। बेटे की शादी 19 फरवरी को होनी है। इससे पहले वह भतीजी की शादी के लिए भी बेल पर बाहर आए थे।
प्रयागराज। विधायक जवाहर यादव हत्याकांड में सजा काट रहे बसपा के पूर्व एमएलसी सूरजभान करवरिया बेटे की शादी के लिए रविवार को एक महीने की पेरोल पर नैनी सेंट्रल जेल से बाहर आ गए। बेटे गौरव करवरिया की शादी 19 फरवरी को चौधरी गार्डेन से होनी है। इससे पहले 29 नवंबर 2025 को भतीजी पारुल की शादी के लिए बेल पर वह जेल से बाहर आए थे। उनके बाहर आने पर नैनी जेल से कल्याणी देवी आवास तक समर्थकों का हुजूम लगा रहा। पूर्व सांसद कपिलमुनि करवरिया को भी पेरोल दिलाने की कोशिशें चल रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



