10 साल बंद रहा है अंसार का शीत गृह
Prayagraj News - प्रयागराज के फाफामऊ में पूर्व मंत्री अंसार अहमद का शीत गृह 1993 में खोला गया था, लेकिन 2013 में विवाद के कारण इसे बंद कर दिया गया। 2023 में एक वर्ष का लाइसेंस जारी हुआ और 2024 में नवीनीकरण हुआ। 2025 में पांच वर्ष का नवीनीकरण किया गया, लेकिन जिलाधिकारी ने प्रति वर्ष नवीनीकरण के निर्देश दिए हैं।

प्रयागराज। फाफामऊ में संचालित पूर्व मंत्री अंसार अहमद का शीत गृह वर्ष 1993 में खुला था। वर्ष 2013 में आपसी विवाद के कारण इसे बंद कर दिया गया था। वर्ष 2023 में अंसार ने निदेशालय से अनुमति लेकर एक वर्ष का लाइसेंस जारी कराया था, जबकि वर्ष 2024 में एक वर्ष का नवीनीकरण कराया। जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2025 में स्थानीय स्तर पर पांच वर्ष का लाइसेंस नवीनीकरण हुआ है। जिस पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पांच वर्ष के लिए लाइसेंस जारी करने का कारण पूछा। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि नियम में एक से पांच वर्ष का लाइसेंस जारी हो सकता है।
डीएम ने प्रति वर्ष नवीनीकरण करने के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


