Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsFormer IAS Officer s Son Commits Suicide in Prayagraj After Family Dispute
पूर्व आईएएस के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

पूर्व आईएएस के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

संक्षेप:

Prayagraj News - प्रयागराज के जेपी नगर में एक पूर्व आईएएस अफसर के बेटे हिमांशु ने परिवारिक अनबन के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हिमांशु ने दो महीने पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन बेरोजगारी के चलते पत्नी से कहासुनी होने लगी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Jan 13, 2026 08:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share Share
Follow Us on

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के जेपी नगर सुलेमसराय में पूर्व आईएएस अफसर के बेटे ने सोमवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। धूमनगंज पुलिस ने कमरे के दरवाजा का लॉक तोड़कर हिमांशु के शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। हिमांशु ने दो महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। पुलिस की प्रारंभिक का जांच में पत्नी से कहासुनी व पारिवारिक अनबन को आत्मघाती कदम की वजह बताया। पुलिस के अनुसार, सुलेमसराय के जेपी नगर निवासी श्रीचंद्र सेवानिवृत्त आईएएस अफसर हैं। उनके दो बेटों में दूसरे नंबर का 22 वर्षीय हिमांशु स्नातक का छात्र था। हिमांशु ने तकरीबन दो महीने पहले शिवानी से प्रेम विवाह किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि, बेरोजगार होने की वजह से पत्नी से कहासुनी होने लगी थी। हिमांशु ने सोमवार शाम लगभग पांच बजे अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा, तो अंदर फंदे पर हिमांशु लटकता मिला। धूमनगंज पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इधर, हिमांशु की असमय मौत से पिता श्रीचंद्र, माता निर्मला देवी, पत्नी शिवानी, बड़ा भाई सुधांशु समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से पूछताछ में अनबन की बात सामने आई है। हालांकि, परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।