पूर्व पार्षद रमेश मिश्रा का निधन
Feb 28, 2026 11:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Prayagraj News - प्रयागराज के कीडगंज के पूर्व पार्षद रमेश मिश्रा का शनिवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे और हार्ट की समस्या का इलाज करवा रहे थे। हाल ही में कानपुर में उनका इलाज हुआ था। पार्षद शिवसेवक सिंह के अनुसार, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनका अंतिम संस्कार रविवार को होगा।
प्रयागराज। कीडगंज के पूर्व पार्षद रमेश मिश्रा का शनिवार सुबह निधन हो गया। काफी समय से बीमार रमेश मिश्रा ने कीडगंज स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। कई बार पार्षद रहे रमेश मिश्रा के हार्ट में समस्या थी। उनका इलाज चल रहा था। मिनी सदन में आक्रमक तेवर की वजह से अलग पहचान बनाने वाले रमेश मिश्रा पिछले दिनों इलाज के सिलसिले में कानपुर गए थे। डॉक्टरों ने उनको हार्ट सर्जरी कराने की सलाह दी थी। पार्षद शिवसेवक सिंह ने बताया कि सुबह उनकी तबीयत अधिक खराब हुई और दम तोड़ दिया। पार्षद के मुताबिक रमेश मिश्रा का अंतिम संस्कार रविवार को होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



