पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी को पितृ शोक
Prayagraj News - बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी के पिता लालजी त्रिपाठी (99 वर्ष) का निधन शुक्रवार को हुआ। वे संस्कृत के विद्वान एवं वेदान्त के जानकार थे। उनके अंतिम संस्कार का कार्यक्रम शनिवार को रसूलाबाद...

बीएचयू के पूर्व कुलपति, उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा परिषद के पूर्व अध्यक्ष, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. जीसी त्रिपाठी के पिता लालजी त्रिपाठी (99 वर्ष) का शुक्रवार की शाम चार बजे निधन हो गया। प्रो. त्रिपाठी के पिता लालजी इविवि के संस्कृत विभाग में आचार्य भी रहे हैं। करीब चार दशक पहले रिटायर हुए। वह संस्कृत के प्रकांड विद्वान एवं वेदान्त के पारखी थे। पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के साथ नैमिषारण्य में साधना में लगे हुए थे। उनको काशी विद्वत परिषद का सम्मान प्राप्त था। वे प्रकांड विद्वान अच्छे लेखक एवं विचारक थे। इस समाचार को सुनकर अध्यात्म जगत में शोक की लहर फैल गई है। स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती एवं पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। पुत्र डॉ. योगेश त्रिपाठी भारत स्काउट एवं गाइड इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। पौत्र राजेंद्र त्रिपाठी ब्रिटिश हाई कमीशन में निदेशक तथा डॉ. अवनीश त्रिपाठी इलाहाबाद उच्च न्यायालय में राज्य अधिवक्ता हैं। अंतिम संस्कार शनिवार की सुबह 10 बजे रसूलाबाद घाट पर किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।