सहकारी समिति में पहली बार वोट करेंगे 61 हजार से अधिक नए सदस्य

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share

Prayagraj News - प्रयागराज में सहकारिता विभाग ने 40 से अधिक नई सहकारी समितियों का गठन किया है। नई और पुरानी समितियों का भौगोलिक आधार पर विभाजन किया जाएगा, जिससे चुनाव में लगभग 61,9,57 हजार नए सदस्य भाग लेंगे। पुरानी समितियों का चुनाव 23 में हुआ था, जिनका कार्यकाल अभी समाप्त नहीं हुआ।

सहकारी समिति में पहली बार वोट करेंगे 61 हजार से अधिक नए सदस्य

प्रयागराज। सहकारिता विभाग के प्रयागराज मंडल (प्रयागराज और कौशाम्बी) में 40 से अधिक नई सहकारी समितियों का गठन किया गया है। इसी के साथ ही नई और पुरानी समितियों का अब भौगोलिक आधार पर विभाजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाजन के बाद जल्द ही सभी नई गठित सहकारी समितियों में चुनाव कराया जाएगा। जिसमें लगभग 61,9,57 हजार नए सदस्य पहली बार मतदान करेंगे। सहकारिता विभाग के सहायक निबंधक विवेक यादव ने बताया कि जल्दी ही पुरानी समितियों को नोटिस जारी कर उनके कार्य क्षेत्र का विभाजन किया जाएगा। विभाजन की प्रक्रिया एक माह के भीतर पूर्ण कर ली जाएगी जिससे उन्हें कार्य करने में आसानी हो।

चुनाव के बाद एक न्याय पंचायत में दो अध्यक्ष भी होंगे। वहीं बताया कि पुरानी समितियों का चुनाव 23 में कराया गया था जिनका कार्यकाल अभी समाप्त नहीं हुआ है जिससे इनका चुनाव नहीं कराया जा सकता है।प्रयागराज और कौशांबी जनपदों को मिलाकर वर्तमान में 251 सहकारी समितियां संचालित हो रही हैं। इनमें से कई समितियों का क्षेत्रफल और सदस्य संख्या अत्यधिक होने के कारण कार्य संचालन में समस्या आ रही थीं। इसी को ध्यान में रखकर नई समितियों का गठन किया जा रहा है। एक दर्जन नई समितियां अभी गठन के प्रक्रिया में हैं। सहकारिता अधिकारियों के अनुसार जल्द ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की संभावना है। पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।