नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन
नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ का 9वां त्रिवार्षिक अधिवेशन मंगलवार को हुआ। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। अध्यक्ष अध्यक्ष पद पर जीजी...

नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ का 9वां त्रिवार्षिक अधिवेशन मंगलवार को हुआ। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। अध्यक्ष अध्यक्ष पद पर जीजी गौतम को चुना गया। आरपी सिंह महामंत्री और चंदन कुमार सिंह को संयुक्त महामंत्री बनाया गया। संयुक्त महामंत्री के रूप में अखिलेश सिंह राठौर, अक्षय कांत शर्मा, आलोक सहगल को चुना गया। राम कुमार सिंह, अशोक दधीच व मान सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। सहायक महामंत्री बीपी चंदेल व पीके सोनी चुने गए। दीपक गोयल कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। संयुक्त महामंत्री चंदन कुमार सिंह के मुताबिक, सभी पदाधिकारियों ने ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। कहा कि रेलकर्मियों की लड़ाई लड़ेंगे।