Prayagraj News: नरेंद्र खेड़ा अध्यक्ष और वीरेंद्र महामंत्री चुने गए
Prayagraj News: सुलेमसराय व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता वीरेंद्र ने की। चुनाव अधिकारियों ने नरेंद्र खेड़ा को अध्यक्ष, वीरेंद्र केसरवानी को महामंत्री और निरंकार साहू को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया। नए पदाधिकारियों ने प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष से मुलाकात की।

Prayagraj News: सुलेमसराय व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार को गल्ला मंडी बाजार में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेंद्र ने की। व्यापारियों ने सर्वसम्मति से राजकुमार केसरवानी और अमित जायसवाल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। चुनाव अधिकारियों ने नरेंद्र खेड़ा 'मांटू' को अध्यक्ष, वीरेंद्र केसरवानी को महामंत्री तथा निरंकार साहू को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेंद्र ने बताया कि पूर्व में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया था, जिसके तहत चुनाव प्रक्रिया पूरी कर नई टीम का गठन किया गया। बैठक का संचालन सुभाष केसरवानी ने किया।
इस दौरान पीयूष जायसवाल, गुलशन अरोरा, सुनील केसरवानी, मुकेश टोटल, मुमताज कुरैशी, अंकुर रस्तोगी, अनूप केसरवानी, विनोद केसरवानी, सुभाष अरोरा मौजूद रहे। नए पदाधिकारियों ने प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राणा चावला से मुलाकात करके नई कार्यकारिणी की जानकारी दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


